अर्धकुंभ की तैयारियां तेज: ऋषिकेश में खुलेंगे सात थाने, जल पुलिस और एसडीआरएफ भी रहेगी तैनात
ऋषिकेश में अर्धकुंभ मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान क्षेत्र में सात अस्थायी थाने खोले जाएंगे, साथ ही जल पुलिस औ ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। अर्धकुंभ मेला को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। ऋषिकेश क्षेत्र में मेले के दौरान सुरक्षा के लिए सात अस्थायी थाने खुलेंगे। स्नान घाटों पर पुलिस के साथ जल पुलिस, एसडीआरएफ, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी होगी। एसएसपी अर्धकुंभ आयुष अग्रवाल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
गंगा के स्नान घाटों पर रहेगी सुरक्षा
ऋषिकेश और आसपास का क्षेत्र कुंभ मेला में शामिल है। शनिवार को एसएसपी अर्धकुंभ आयुष अग्रवाल ने रायवाला, ऋषिकेश और मुनिकीरेती क्षेत्र में कुंभ थानों के लिए चिह्नित स्थानों का निरीक्षण किया। प्रस्तावित अस्थायी थानों का स्थान, गंगा घाटों पर सुरक्षा आदि की तैयारी को परखा।
ऋषिकेश में मेला क्षेत्र में रायवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, चंद्रभागा, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला में अस्थायी थाने खुलने हैं। यहां सिविल पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की जाएगी। गंगा के स्नान घाटों पर भी सुरक्षा रहेगी।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार में मेला अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका तैयार किया जा चुका है। मेला क्षेत्र में शामिल ऋषिकेश और इससे लगे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट, मुनिकीरेती कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
20 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि अगले साल होने वाले मेले 20 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सबसे अधिक संख्या बैसाखी स्नान पर्व पर जुटने का अनुमान लगाया गया है। यह बड़े स्नान पर्वों में शामिल है। 14 जनवरी को पहला स्नान होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ में नहीं होगी पार्किंग की टेंशन! हरिद्वार में 3.27 करोड़ की लागत से बनेगी चार पहिया गाड़ियों की पार्किंग