Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में भीषण गर्मी का प्रकोप: स्कूल बंद, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 06:30 AM (IST)

    देहरादून में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित है, जिससे सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी देहरादून में चिलचिलाती धूप आम लोगों को पसीना निकाल रही है। लोग दिन में सड़कों पर निकलने से गुरेज कर रहे हैं।

    दिन निकलते ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाती हैं। देर शाम तक गर्म हवाओं को दौर जारी रहता है।

    हालत यह है कि पंखे-कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। ऊपर से रही-सही कसर बिजली की अघोषित कटौती पूरी कर दे रही है।

    रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज किया गया। इससे साफ है कि पारा अपना आल टाइम रिकार्ड छूने के करीब पहुंच चुका है।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अगले कुछ दिन राहत के संकेत नहीं दिए हैं। इसीलिए जिला प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सेहत को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी है।

    मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है।

    हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

    सामान्य से अधिक वर्षा, फिर भी रिकार्ड गर्मी

    इस बार अप्रैल में देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा भी सामान्य से अधिक हुई है। दून में अब तक कुल 43 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि सामान्य वर्षा 31 मिमी से 37 प्रतिशत अधिक है।

    इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से दून में मौसम बेहद शुष्क है और गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। प्रदेश में कुल औसत वर्षा भी इस बार सामान्य से 37 प्रतिशत अधिक हुई है।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 39.2, 22.5
    • ऊधमसिंह नगर, 39.8, 19.5
    • मुक्तेश्वर, 28.5, 14.4
    • नई टिहरी, 28.5, 13.8

    यह भी पढ़ें- देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून के कोठा गांव में जंगल की आग बेकाबू, वन विभाग की टीम जुटी बुझाने में