यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सहसपुर पुलिस ने स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
थाना सहसपुर पुलिस ने नशे कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

विकासनगर, देहरादून [जेएनएन]: थाना सहसपुर पुलिस ने नशे कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमजद खान पुत्र गुलजार खान निवासी ग्राम रेड़ापुर थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 35 हजार आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पहले प्राइवेट बस कंडक्टर था। अब वह मजदूरी करता है और विगत कुछ माह से नशा का आदि हो चुका है। अपने नशे की लत को पूरा करने के साथ ही घर खर्च के लिए वह स्मैक बेचने का धंधा करने लगा।
पुलिस के मुताबिक वह मिर्जापुर, सहारनपुर आदि से क्षेत्र से स्मैक लाकर विकासनगर, सहसपुर में छात्रों के साथ ही सेलाकुईं क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को मोटे दाम में बेचता था। पुलिस उससे अन्य नशा तस्करों के बारे में भी जानकारी ले रही है।