देहरादून सृष्टि हत्याकांड: सास को नहीं मिली अग्रिम जमानत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
शिक्षिका सृष्टि की दहेज हत्या मामले में आरोपित सास प्रवीना खत्री की अंतरिम अग्रिम जमानत अर्जी देहरादून जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। शिक्षिका सृष्टि की दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित प्रवीना खत्री को अग्रिम राहत नहीं मिली है। जिला एवं सत्र न्यायालय, देहरादून ने उनकी अंतरिम अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।
मामला डोईवाला कोतवाली में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। अदालत ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष को सुने बिना अंतरिम अग्रिम जमानत देने का कोई उचित आधार नहीं है।
मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
यह भी पढ़ें- देहरादून सृष्टि हत्याकांड: पति को पिता की क्रिया से उठा ले गई पुलिस, सामने आ रही तंत्र-मंत्र की बात
यह भी पढ़ें- सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार