Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम धामी के पांच साल: निवेशकों से बंधी भरोसे की डोर, एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का मना उत्सव

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 08:31 AM (IST)

    धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से 1 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग की है। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून । लगातार पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान बना रहे पुष्कर सिंह धामी की सरकार के कार्यकाल में वैश्विक निवेशक सम्मेलन बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।

    साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग कर सरकार ने केवल रिकार्ड ही नहीं बनाया, बल्कि उत्तराखंड ने निवेशकों के साथ भरोसे को भी मजबूत किया।

    राज्य की इस महत्वाकांक्षी पहल को धरातल पर उतारने में केंद्र का सक्रिय सहयोग देखिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन अवसर पर देहरादून पहुंचे तो रुद्रपुर में समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह आए।

    मील का पत्थर

    उत्तराखंड में निवेश लाना हमेशा से ही चुनौती रहा है। प्रदेश में निवेश लाने के तमाम प्रयास हुए लेकिन मील का पत्थर दिसंबर, 2023 में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन साबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित इस सम्मेलन में रिकार्ड 3.56 लाख करोड़ के निवेश करार किए गए।

    इसके बाद सरकार ने निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार समीक्षा और निगरानी की। प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेशक हितैषी नीतियों काे लागू किया गया।

    औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आवश्यक अनुमतियां सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं निवेश परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, जिससे विभागीय स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। यही वजह है कि कई निवेशकों ने तय समय से पहले अपनी परियोजनाओं को शुरू कर दिया है।

    निवेशक सम्मेलन के दौरान ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, विनिर्माण, पर्यटन, स्वास्थ्य, औषधि निर्माण, आयुष, औद्यानिकी और आवास जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक निवेश विनिर्माण क्षेत्र में धरातल पर उतर रहा है। उत्पादन इकाइयों के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। औद्योगिक निवेश के मामले में ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले सबसे आगे हैं।

    दोनों जिलों में बड़ी संख्या में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार का कार्य जारी है। इसी का नतीजा रहा कि प्रदेश में एक लाख करोड़ से निवेश करार धरालत पर उतर चुके हैं और शेष के धरातल पर उतरने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

    खबरें और भी

    सरकार ने इस उपलब्धि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में रुद्रपुर में एक लाख करोड़ रुपये की सफल ग्राउंडिंग का उत्सव मनाया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ करते हुए, केंद्र सरकार से भरपूर सहायता का आश्वासन दिया। यही कारण भी है कि प्रदेश में निवेशक लगातार आगे आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- ...और कुछ इस तरह धाकड़ से धुरंधर बनते चले गए धामी

    यह भी पढ़ें- धामी सरकार का बड़ा कदम: ₹1000 करोड़ की 'बारानी कृषि परियोजना' से बदलेगी उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की तस्वीर