हिमाचल के डैम से अचानक छोड़ा गया पानी बना काल, देहरादून में 3 साल की बच्ची की डूबने से मौत
देहरादून के त्यूणी में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल की बच्ची पावर नदी में डूब गई। यह घटना डैम से अचानक पानी छोड़े जाने और चेतावनी सायरन न बजने के कारण ...और पढ़ें

देहरादून जनपद के सरनाड पाणी के पास पावर नदी के पास पहुंची पुलिस टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, त्यूणी (देहरादून)। सीमांत क्षेत्र त्यूणी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार को सरनाड पाणी के पास पावर नदी किनारे खेल रहे तीन बच्चों में से एक ढाई वर्षीय बच्ची हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी डैम से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण डूब गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम से पानी छोड़े जाने से पहले चेतावनी सायरन न बजने से मासूम की जान गई है। घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने रेस्क्यू कर नदी से बच्ची का शव बरामद किया है।
नया बाजार त्यूणी के गुतियाखाटल के पास सरनाड बस्ती में कई परिवार रहते हैं। गुरुवार को कैलाश थापा की ढाई वर्षीय मासूम बच्ची मर्सिका दो अन्य बच्चों के साथ सरनाड पाणी के पास पावर नदी किनारे खेल रही थी।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सावडा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना के हाटकोटी डैम से अचानक पानी छोड़े जाने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से कैलाश थापा की बच्ची डूब गई। उसके साथ खेल रहे दो अन्य बच्चों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
उनके शोर मचाने से स्वजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से तेज बहाव में बच्ची का कुछ देर तक पता ही नहीं चल पाया। करीब चार घंटे बाद डैम का पानी कम होने से पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर नदी से बच्ची का शव बरामद किया।
खबरें और भी
मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत से आक्रोशित लोगों ने कहा कि रोज की तरह गुरुवार को हाटकोटी डैम से पानी छोड़े जाने से पहले चेतावनी सायरन न बजने से यह घटना हुई। अगर चेतावनी सायरन बजा होता तो घटना टल सकती थी।
आक्रोशित लोगों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) को जिम्मेदार ठहराया। घटना से त्यूणी क्षेत्र में शोक की लहर है।
वहीं, थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव स्वजन को सौंप दिया है। आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में डूबे नौगावां सादात के मोहम्मद कैफ का शव चौथे दिन बरामद
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश गंगा में नहाते समय नोएडा के युवक की मौत, गाजियाबाद के युवक को बचाया