Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सुराज सेवा दल का दून में प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:59 PM (IST)

    सुराज सेवा दल ने देहरादून में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ पुलिस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। ...और पढ़ें

    बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में पुलिस मुख्यालय कूच करने जा रहे सुराज सेवादल कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग पर चढ़ने से रोकने का प्रयास करती पुलिस। जागरण

    बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में पुलिस मुख्यालय कूच करने जा रहे सुराज सेवादल कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग पर चढ़ने से रोकने का प्रयास करती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. सुराज सेवा दल ने देहरादून में कानून-व्यवस्था पर प्रदर्शन किया

    2. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मुख्यालय के घेराव का प्रयास किया

    3. पुलिस ने बैरिकेडिंग फांदने वाले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरुद्ध सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस मुख्यालय के घेराव पर अड़े कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को चंद पलों में फांद दिया।

    आनन-फानन में दूसरी बैरिकेडिंग फांदने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। ऐसे में पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई।

    कांग्रेस भवन के पास से सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डीजीपी कार्यालय के घेराव के लिए कूच किया, लेकिन सुभाष रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    संगठन के महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि सरकार एजेंसियों का डर दिखाकर लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। भाजपा संविधान की हत्या करने पर तुली है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि राज्य में लगातार अपराध की दर बढ़ती जा रही है, जबकि बराबर में उप्र में अपराधियों के हौसले पस्त हैं।

    राज्य सांप्रदायिक दंगे भड़कने की स्थिति में पहुंच गया है, लेकिन डीजीपी शांत बैठे हैं। लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटना बढ़ रही हैं। उत्तराखंडियों पर फर्जी मुकदमे और लाठियां बरसाई जा रही हैं।

    कांग्रेस, भाजपा मिलकर प्रदेश को खोखला करने में लगे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को उत्तराखंड की जनता उखाड़ने जा रही है।

    उन्होंने मांग करते हुए कहा कि डीजीपी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमिता अग्रवाल, सागर वर्मा, हिमांशु धामी, विजेंद्र, राजेश थापा, मोनू, लालमढ़ी भारद्वाज, अमिता अग्रवाल, दिव्यांश आदि मौजूद रहे।

    इशारा मिलते ही प्रदर्शनकारियों ने फांदी बैरिकेडिंग

    धरना-प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी भाषण दे रहे थे। पुलिसकर्मी भी शांत मुद्रा में खड़े होकर भाषण सुन रहे थे। वहीं, भाषण के दौरान उनका इशारा मिलते ही कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चंद पलों में पहले बैरिकेडिंग को फांद गए।

    पुलिस ने तत्परता देखाते हुए दूसरी बैरिकेडिंग फांदने से पहले ही प्रदर्शनकारियों को पकड़ लिया। ऐसे में कुछ लोग वाटर कैनन पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाकर पुलिस लाइन छोड़ दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का खुलासा, जांच के घेरे में तीन सीनियर छात्र

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर निहंगों का हंगामा: देहरादून पुलिस ने सीमा की सील, 48 घंटे का अल्टीमेटम