उत्तराखंड में बढ़ेगा तापमान, हीटवेव से निबटने को आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग के तापमान वृद्धि के पूर्वानुमान के बाद, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने हीटवेव से निपटने के लिए सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन राज्य में तापमान में क्रमिक वृद्धि का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के दृष्टिगत सरकार सतर्क हो गई है।
इस कड़ी में हीटवेव से निबटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी करते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से जिलाधिकारियों को भेजी गई एडवाइजरी में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।
सभी जिलों से कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के प्रभाव को देखते हुए आमजन को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए।
दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह व्यापक स्तर पर प्रचारित की जाए।
स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन एवं गर्मी जनित बीमारियों से निबटने के लिए अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, विद्यालयों, निर्माण स्थलों एवं बाहरी कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में पारा 40 के करीब; लू से लोग बेहाल
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पारा चढ़ा, गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल; लू की चेतावनी जारी
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में समय से पहले आएगा मानसून, पहाड़ों पर बारिश जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी