Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में पारा 40 के करीब; लू से लोग बेहाल

    Updated: Tue, 19 May 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां दून समेत मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और लू चल रही है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से पारा चरम पर पहुंच गया है। दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। साथ ही दिन में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।

    भीषण गर्मी के बीच सेहत बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेशभर में चटख धूप खिलने और पारे में वृद्धि के आसार हैं। आगामी बुधवार से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ अंधड़ चल सकता है।

    सोमवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही और दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल किया। रुड़की, काशीपुर, खटीमा आदि क्षेत्रों में भीषण गर्मी परीक्षा ले रही है।

    पहाड़ों में भी तपिश बढ गई और दिन में चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

    दून में सोमवार इस वर्ष अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

    इसके बाद बुधवार से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम पारे में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

    मसूरी में भी चिलचिलाती गर्मी

    मसूरी में चटख धूप खिल रही है और तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। मसूरी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    खबरें और भी

    मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों को दिन में चिलचिलाती गर्मी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, सुबह-शाम मौसम सुहाना है और हल्की हवा राहत दे रही है।

    विभिन्न शहरों का तापमान

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 38.9, 22.6
    • ऊधमसिंह नगर, 38.5, 19.6
    • मुक्तेश्वर, 27.6, 14.8
    • नई टिहरी, 28.0, 15.0

    यह भी पढ़ें-  Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पारा चढ़ा, गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल; लू की चेतावनी जारी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में समय से पहले आएगा मानसून, पहाड़ों पर बारिश जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की विदाई, बढ़ेगी गर्मी और उमस