Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नेपाल से लाई गई चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 15 Jul 2017 08:56 PM (IST)

    मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सात किलो चरस बरामद की गई। ...और पढ़ें

    नेपाल से लाई गई चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    नेपाल से लाई गई चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    विकासनगर, [जेएनएन]: मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सात किलो चरस बरामद की गई। 

    पुलिस के मुताबिक चरस नेपाल से लाई गई थी। इसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व देहरादून में सप्लाई की जानी थी। त्यूनी थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान यह सफलता पाई। 

    पुलिस के मुताबिक चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्तियों में लक्ष्मीचंद पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम भगवत त्यूनी देहरादून और गोविंद पुन पुत्र राजेश पुन निवासी ग्राम रानीपुर जिला रोल्पा नेपाल हैं। इसमें लक्ष्मीचंद पूर्व में वर्ष 2008 में थाना पटेलनगर से वन्य जीव जंतुओं के अंगों की तस्करी में भी जेल जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: नशे की लत पूरी करने को चार युवक बने नशा तस्कर

    यह भी पढ़ें: हॉस्टल के शौचालय में छात्रा को सांप ने काटा, मौत

    यह भी पढ़ें: कमरे में सोने जा रहा था युवक, आलमारी पर पड़ी नजर तो उड़ गए होश