यूजेवीएनएल उत्तराखंड में बनाएगा सबसे बड़ा Battery Energy Storage System, लागत 352 करोड़
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) पौड़ी गढ़वाल के चीला में 352 करोड़ रुपये की लागत से 90 मेगावाट का सबसे बड़ा बैटरी ऊर्जा भंडारण सिस्टम स ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) पौड़ी गढ़वाल जिले में चीला जलविद्युत परियोजना के निकट 90 मेगावाट/225 मेगावाट-घंटा क्षमता की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना स्थापित करने जा रहा है।
यह यूजेवीएनएल का अब तक का सबसे बड़ा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रोजेक्ट होगा। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। बैटरी ऊर्जा भंडारण में कम मांग के दौरान ग्रिड से बिजली लेकर उसे बैटरियों में संग्रहित किया जाएगा, वहीं अधिक मांग के समय वही ऊर्जा वापस ग्रिड में उपलब्ध कराई जाएगी।
बिजली व्यवस्था बनेगी अधिक विश्वसनीय
करीब 352.30 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 132 केवी चीला सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे राज्य की बिजली व्यवस्था अधिक विश्वसनीय बनेगी। पीक डिमांड के दौरान बिजली उपलब्ध होगी। परियोजना का निर्माण बिल्ड आन आपरेट ट्रांसफर माडल से किया जाएगा।
इसे पावर सिस्टम डेवलपमेंट फंड के माध्यम से आंशिक वायबिलिटी गैप फंडिंग का लाभ भी मिलेगा। परियोजना के लिए आवश्यक भूमि यूजेवीएनएल ने 132 केवी चीला सब-स्टेशन के निकट उपलब्ध कराई है। परियोजना के माध्यम से यूजेवीएनएल को 12 वर्षों तक बैटरी ऊर्जा भंडारण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।