Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पापा मेडल जीत लिया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में दून की उन्नति ने जूडो में कांस्य पदक जीतकर किया था फोन, परिवार में जश्न

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:51 AM (GMT+05:30)

    देहरादून की उन्नति शर्मा ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी जीत के बाद घर में जश्न का माहौल रहा, हालांक ...और पढ़ें

    डिफेंस कॉलोनी स्थित कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा के स्वजन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए। साभार स्वजन

    डिफेंस कॉलोनी स्थित कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा के स्वजन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए। साभार स्वजन

    HighLights

    1. उन्नति शर्मा ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कांस्य पदक जीता

    2. जीत के बाद पिता को भावुक होकर दी खुशखबरी, घर में जश्न

    3. एशियाई चैंपियनशिप में पहले भी कई पदक जीत चुकी हैं उन्नति

    जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा ने स्काटलैंड़ के ग्लास्गो में बीते शनिवार रात कांस्य पदक जीकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। मुकबला जीतने के बाद अचानक विशेष कुमार शर्मा (पापा) की मोबाइल की घंटी बजी। विनेश के फोन उठाते ही उन्नति ने भावुक होकर कहा कि पापा मेडल जीत लिया। जिसके बाद उन्होंने फोन काट लिया और घर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। वहीं चार अगस्त को उन्नति की देहरादून आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

    रविवार को उन्नति शर्मा के घर डिफेंस कॉलोनी स्थित खेल प्रेमियों, क्षेत्रवासियों का बधाई

    देने के लिए तांता लग गया। उन्नति ने 63 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। पिता विनेश बताते है भाई -बहन में उन्नति सबसे छोटी है। उनकी सबसे बड़ी बहन रिया शर्मा और भाई अंकुर शर्मा हैं। जबकि माता ममता शर्मा गृहणी है। स्काटलैंड जाने से पहले उन्होंने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ कर्नाटका में कोच जीवन से प्रशिक्षण लिया। वर्ष 2013-14 में मणिपुर में आयोजित सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उन्नति ने पहला स्वर्ण पदक जीता।

    अब तक वह एशियाई चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत, तीन कांस्य पदक जीत चुकी है। उनके कोच सतीश शर्मा बताते हैं उन्नति के लगन और धैर्य ने उनको इस मुकाम तक पहुंचाने का काम किया। जिसका ईनाम उनको मिला है। उनकी इस सफलता ने देश और प्रदेश को गौरांवित करने का काम किया है। 

    सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा उन्नति के घर

    बीते रविवार को जहां उन्नति के घर में जश्न का माहौल रहा। वहीं सरकार और खेल विभाग का कोई भी प्रतिनिधि उन्नति के घर नहीं पहुंचा। हालांकि स्वजन खुल कर नहीं बोले। लेकिन कहीं न कहीं वह उपेक्षित महसूस कर रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में 5 से 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त राशन: अंत्योदय कार्डधारकों को 35 KG, पात्र गृहस्थी को 5 किलो/यूनिट

    यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश