Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में पर्यटन की बढ़ेगी रफ्तार, इस रोपवे प्रोजेक्ट पर सीएम धामी का खास फोकस; जल्द शुरू करने के निर्देश

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:37 AM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी ने रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह परियोजना कुमाऊं में पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. File Photo

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं मंडल के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोपवे परियोजनाओं पर विशेष प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है।

    उन्होंने रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के संबंध में पत्र सौंपा।

    उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने के साथ ही आधारभूत ढांचे के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

    रोपवे परियोजनाओं पर सरकार का विशेष ध्यान

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रानीबाग-भीमताल के अलावा नैनीताल और कैंचीधाम जैसे प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए भी रोपवे परियोजनाओं पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

    इन परियोजनाओं के साकार होने से पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी, यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- मसूरी में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेगा एक और रोपवे; अलाइनमेंट तय

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ रोपवे ने पकड़ी रफ्तार, पहाड़ों का 3डी एक्स-रे तैयार; 30मिनट में तय होगा 13 किमी रास्ता