Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नौ माह बाद गणेश गोदियाल को मिली कांग्रेस की नई टीम, अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:49 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को नौ महीने के इंतजार के बाद नई प्रांतीय टीम मिल गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। आखिरकार नौ माह के इंतजार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को नई टीम मिल गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आठ अगस्त के हल्द्वानी दौरे से पहले पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारणी घोषित कर दी।

    इसके साथ ही पार्टी ने विभिन्न समितियां के गठन पर भी मुहर लगाई है। प्रांतीय कार्यकारणी के साथ ही समितियों में अनुभव व जोश को तरजीह देने के साथ ही क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश भी की गई है। कांग्रेस हाईकमान की इस पहल को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

    क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल की ओर से प्रांतीय कार्यकारिणी के नामों की सूची काफी पहले पार्टी हाईकमान को भेज दी गई थी। लंबे मंथन के बाद अब जाकर इस पर मुहर लगी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी. वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रांतीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की।

    प्रदेश संगठन में कोषाध्यक्ष, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति कर पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का संदेश दिया है। नई कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में पुराने चेहरों की भी वापसी हुई है।

    खबरें और भी

    प्रदेश कांग्रेस में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गोदावरी थापली को सौंपी गई है। उपाध्यक्षों में हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद्र शर्मा, शहरयार खान, सीपी. सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु संगूड़ी, डा. प्रेम बहुखंडी, दर्शनलाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पाल, संजय सैनी और इंदु मान शामिल हैं।

    जिन नेताओं को महासचिव बनाया गया है, उनमें राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुन्सोला, तेलूराम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला, राजेंद्र टंगरिया, गौरव चौधरी, डा. गणेश उपाध्याय, बीरेंद्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता सेधा, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविंद प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भाष्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, सोनिया आनंद व संदीप चीमा हैं। इसके अलावा 107 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति कर संगठन का दायरा और व्यापक किया गया है।

    अनुभव और नए चेहरों का संतुलन

    नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ अपेक्षाकृत नए चेहरों को भी जिम्मेदारी देकर नेतृत्व ने संतुलन साधने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि प्रदेशभर में संगठन को मजबूती मिल सके। अब निगाहें खरगे के हल्द्वानी दौरे और वहां से दिए जाने वाले राजनीतिक संदेश पर टिकी हैं, जहां नई टीम के साथ कांग्रेस आगामी चुनावी रणनीति का भी संकेत दे सकती है।

    यह भी पढ़ें- कल हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा, शहर में लागू हुआ रूट डावर्जन