कल हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा, शहर में लागू हुआ रूट डावर्जन
मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी जनसभा के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स् ...और पढ़ें

मल्लिकार्जुन खरगे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शनिवार को हल्द्वानी आगमन और रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
जनसभा के दौरान लोगों की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।
यातायात कर्मियों का सहयोग करने की अपील
यातायात पुलिस के अनुसार, रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहन एचएन इंटर कालेज में खड़े किए जाएंगे। बरेली रोड से आने वाले वाहनों के लिए लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में व्यवस्था की गई है।
खटीमा और सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों को गोलापार स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के फिटनेस केंद्र के सामने सड़क के बाईं ओर खड़ा कराया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए ठंडी सड़क (नहर मार्ग) और खालसा इंटर कालेज मैदान निर्धारित किया गया है।
वहीं कालाढूंगी और रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहे से होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन में खड़ा कराया जाएगा। पुलिस ने लोगों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और यातायात कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।