उत्तराखंड में शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारी
उत्तराखंड में शुद्धीकरण विवाद को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारी की है। यह कूच सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और सरकारी नीतियों के विरोध में किया जाएगा।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में शुद्धीकरण विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। साेमवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के कार्यालय में कांग्रेसजनों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें- खरगे ने 'शुद्धीकरण' घटना पर एफआईआर का बनाया दबाव, बोले- कांग्रेस डरने वाली नहीं
प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान
प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। कांग्रेस जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोमवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास कूच केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धीकरण मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और इसे जायज ठहराने वालों पर कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा। साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भी सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- खरगे रैली शुद्धीकरण विवाद: हल्द्वानी में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि संविधान का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कूच को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
