Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में दोबारा सक्रिय होगा मानसून, चार जिलों के लिए अगले कुछ घंटे भारी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:34 PM (IST)

    उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद रविवार से मानसून फिर सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते चार जिलों में अगले तीन घंटों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जार ...और पढ़ें

    File Photo.

    File Photo.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद रविवार से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है।

    अगले तीन घंटों में राज्य के चार जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट दोपहर 1:14 बजे से शाम 4:14 बजे तक के लिए जारी किया गया।

    मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल में कुछ जगहों पर ऋषिकेश, घनसाली, मसूरी, रामनगर, भीमताल तथा आस-पास के क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने या तेज बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है।

    बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में ऑरेंज अलर्ट

    बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों, पर्यटकों और आम लोगों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

    चारधाम यात्रा फिलहाल सुचारू रूप से चल रही है। भारी वर्षा के कारण पिथौरागढ़-टनकपुर, तवाघाट-लिपुलेख और मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद हैं, जिससे चीन सीमा का संपर्क कट गया है। दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अन्य जिलों में भी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बारिश का कहर जारी, चीन सीमा से कटा संपर्क; नदियां उफान पर

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, अगले दो दिन जोरदार बारिश का अलर्ट जारी

    खबरें और भी