Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, CM Dhami ने अधिकारियों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 09:40 AM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में भारी वर्षा के मद्देनजर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। ...और पढ़ें

    रेड व ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों और चारधाम में विशेष सतर्कता के निर्देश. Jagran

    रेड व ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों और चारधाम में विशेष सतर्कता के निर्देश. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से वर्षा, सड़क संपर्क, नदियों के जलस्तर और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।

    इन जिलों ऑरेंज अलर्ट

    उन्होंने कहा कि 10 जुलाई के लिए नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चंपावत में रेड अलर्ट एवं देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। सभी जिलाधिकारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

    चारधाम यात्रा को लेकर निर्देश दिए गए कि खराब मौसम में यात्रियों को सुरक्षित होल्डिंग प्वाइंट पर रोका जाए तथा भोजन, पेयजल, दवाइयां, बच्चों के लिए दूध और आवास जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाई जाए।

    सचिव ने नदियों, गाड़-गदेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी, जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वर्षा से बंद सड़कों, पेयजल और बिजली व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने तथा संवेदनशील स्थानों पर मशीनें और मानवबल पहले से तैनात रखने को कहा गया।

    ग्रामीण सड़कें प्राथमिकता से खोलने के निर्देश

    सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक राहत और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए वर्षा से बाधित ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलना सुनिश्चित किया जाए।

    प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील

    उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश से हाहाकार, 10 जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी; 107 सड़कें बंद

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा सुचारु; बागेश्वर में सरयू-गोमती उफान पर

    खबरें और भी