Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा सुचारु; बागेश्वर में सरयू-गोमती उफान पर

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:27 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से 100 से अधिक मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और कई नदियां उफान पर हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. उत्तराखंड में 100 से अधिक मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध

    2. नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट

    3. नैनी झील का जलस्तर 82 फीट पहुंचा, कई नदियां उफान पर

    ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। उत्तराखंड में मूसलधार वर्षा ने उत्तराखंड को तरबतर कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में 100 से ज्यादा मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। कई नदियां उफान पर हैं।

    प्रदेश में शुक्रवार को उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को छोड़कर 10 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

    तीन जिलों में रेड अलर्ट

    मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में रेड अलर्ट, जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर में आरेंज अलर्ट जारी किया है। सरकार की ओर से लोगों से अलर्ट रहने को कहा गया है।

    वहीं नैनीताल जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक लगातार मानसून की बारिश जारी रही। हल्द्वानी में देर रात से मूसलधार बारिश हो रही है। जिले में फिलहाल आधा दर्जन से अधिक सड़कें बंद रहीं। नैनी झील का जलस्तर करीब 82 फिट पहुंच गया है। जिले में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे।

    बागेश्वर में बारिश हुई। जिले में 13 सड़कें मलबा तथा पत्थर गिरने से बंद रहीं। सरयू, गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है। अत्यधिक बारिश के अलर्ट से स्कूल बंद रहे। पिथौरागढ़ में हल्के बादलों के बीच धूप खिली है। 18 मार्ग बंद हैं। चंपावत में बादल छाए रहे। रुद्रपुर में सुबह से रुकरुक कर हल्की बारिश हो रही है।

    अल्मोड़ा में सुबह से रिमझिम बारिश जारी है। मलबा आने से 10 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 

    गढ़वाल में जारी बारिश का दौर

    श्रीनगर गढ़वाल में बीती रातभर रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। जिसके बाद श्रीनगर-श्रीकोट क्षेत्र में तेज बारिश हुई। नई टिहरी में जोरदार बारिश जारी है। 

    कोटद्वार में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश अब भी जारी है। बारिश के कारण कोटद्वार में जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

    कोटद्वार सतपुली के मध्य कई जगह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ रहा है, जिस कारण यातायात बाधित है। हालांकि, मौके पर मौजूद मशीनों से मलबे को हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। वर्षा के कारण कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति भी बाधित है। क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बंद हैं।

    खबरें और भी

    केदारनाथ यात्रा सुचारु

    रुद्रप्रयाग। जनपद में शुक्रवार सुबह से हल्की वर्षा का दौर जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी मौसम एवं आपदा के अनुसार फिलहाल जनपद की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर सामान्य है तथा श्री केदारनाथ यात्रा भी सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

    अनुसार रुद्रप्रयाग में 7.00 मिमी, ऊखीमठ में 20.10 मिमी तथा जखोली में सर्वाधिक 50.00 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सुबह 7:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर 623.700 मीटर, मंदाकिनी नदी का 622.720 मीटर, गंगानगर का 799.500 मीटर तथा गौरीकुंड का जलस्तर 1974.920 मीटर दर्ज किया गया, जो सभी अपने-अपने चेतावनी एवं खतरे के निशान से नीचे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में सभी नदियों का जलस्तर सामान्य बना हुआ है।

    जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी विभागों को किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपदवासियों और यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, भूस्खलन, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ समेत 60 जिलों में मानसून की दस्तक, IMD ने भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट किया जारी

    यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Rains: लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से दिल्ली अस्त-व्यस्त, आज से आएगी कमी; IMD का ताजा अपडेट