Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: चार जिलों के लिए चेतावनी जारी, बदरीनाथ हाईवे सुचारू

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:15 AM (IST)

    उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर कुछ थमा है, लेकिन रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी है। बदरीनाथ हाईवे स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश का दौर कुछ थमा है, लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच बौछारों का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है।

    पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

    बदरीनाथ हाईवे सुचारू

    चमोली जिले में रात को बारिश हुई, जिसके बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया। बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम व फूलों की घाटी की यात्रा जारी है।

    रुद्रप्रयाग में मौसम सामान्य, सभी नदियां चेतावनी स्तर से नीचे

    जनपद में शनिवार सुबह बादल और कोहरा छाया रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले की तीनों तहसीलों रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और जखोली में बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज नहीं की गई।सड़क मार्गों की स्थिति में एनएच और एसएच पूरी तरह खुले हैं।

    अलकनंदा नदी 625 मीटर पर बह रही थी, जबकि इसका चेतावनी स्तर 626 मीटर और खतरे का निशान 627 मीटर है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर 624.45 मीटर दर्ज किया गया, जो इसके चेतावनी स्तर 625 मीटर से नीचे है। इसी तरह गंगानगर में नदी का जलस्तर 800.08 मीटर तथा गौरीकुंड में 1973.85 मीटर दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला: रुद्रप्रयाग-चमोली, टिहरी और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी