Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में आदि कैलास, नाभिडांग और जालीकांग को मिलेगी हेली सेवा की सौगात

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 08:00 AM (IST)

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। पिथौरागढ़ के आदि कैलास, नाभिडांग और ज ...और पढ़ें

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हेली सेवाओं के संबंध में बैठक। जागरण

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हेली सेवाओं के संबंध में बैठक। जागरण

    HighLights

    1. दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर जोर।

    2. आदि कैलास, नाभिडांग, जालीकांग को मिलेगी हेली सेवा।

    3. देहरादून से पूर्णागिरी, पिथौरागढ़ हवाई सेवा शीघ्र।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोडऩे की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सामरिक व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलास, नाभिडांग और जालीकांग जैसे क्षेत्रों को हेली व हवाई सेवा से जोड़ने के लिए ठोस और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने देहरादून से चंपावत के पूर्णागिरी व पिथौरागढ़ तक शीघ्र हवाई सेवा शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।

    मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हेली व हवाई सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने कहा कि देहरादून के सहस्रधारा से पूर्णागिरी तक शीघ्र हेली सेवाएं शुरू की जाएं। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में आवागमन भी सुगम होगा।

    मुख्य सचिव ने प्रदेश में हवाई संपर्क बढ़ाने की संभावनाओं को लगातार तलाश करने और नई रूट कनेक्टिविटी पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। साथ ही पर्यटन सर्किट के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में हेलीपैड और हेलीपोर्ट सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।

    बैठक में सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे ने बताया कि पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट को शीघ्र ही एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को हैंडओवर किया जाएगा, जिससे वहां नियमित हवाई सेवाओं के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मनेरी भाली सुरंग में 48 घंटे चला सोनार सर्वे, अब सामने आएगा रिसाव का सच

    सहस्रधारा से जौलीग्रांट तक चलेगी हेलीटेक्सी
    मुख्य सचिव ने क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत सभी हेली सेवाओं को सहस्रधारा हेलीपोर्ट से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किन्हीं कारणवश संभव नहीं हो पा रहा है तो सहस्रधारा हेलीपोर्ट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच हेली टैक्सी संचालित की जाए। बैठक अपर सचिव व यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।