Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में जेठ में पहाड़ों पर गुलाबी ठंड, मैदानी क्षेत्रों में मौसम हुआ सुहाना

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:55 PM (IST)

    उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश, ओलावृष्टि और हिमपात ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में  तीन दिनों से जारी बारिश के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है।

    उत्तराखंड में तीन दिनों से जारी बारिश के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है।

    मई महीने में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है और प्रदेशभर में मौसम सुहावना हो गया है।

    तापमान में आई उल्लेखनीय गिरावट के चलते मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।

    कुछ दिन पहले जहां मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचकर लोगों को बेहाल कर रहा था, वहीं अब अधिकांश स्थानों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

    राजधानी देहरादून सहित मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिन में भी मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है।

    गर्मी कम होने के कारण लोगों ने एसी और कूलर का इस्तेमाल काफी हद तक बंद कर दिया है और अब केवल पंखों से ही काम चल रहा है।

    पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का असर और अधिक दिखाई दे रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

    वहीं ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया है। सुहावने मौसम का असर पर्यटन स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है।

    मसूरी, नैनीताल, चकराता और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। सप्ताहांत होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक ठंडे और मनमोहक मौसम का आनंद लेने पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना

    यह भी पढ़ें- देहरादून में आंधी-बारिश का कहर: गिरे पेड़, घरों में घुसा गंदा पानी; बिजली गुल