Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना

    Updated: Sat, 30 May 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बाद जोरदार बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. भीषण गर्मी के बाद उत्तराखंड में जोरदार बारिश शुरू

    2. तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

    3. अंधड़-ओलावृष्टि से बिजली लाइनों, पेड़ों को नुकसान

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में आखिरकार मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को इससे राहत मिली।

    हालांकि, कहीं-कहीं अंधड़ और ओलावृष्टि ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। जगह-जगह पेड़ गिरने से विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा। साथ ही टिन शेड की छतें उड़ गईं।

    मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से मैदान तक तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    गुरुवार देर रात देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली और गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों का दौर शुरू हो गया। पहाड़ों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि ने परेशानी बढ़ा दी।

    अंधड़ के कारण भी कई जगह भारी नुकसान की सूचना है। विद्युत पोल, लाइन, पेड़, टिन शेड, होर्डिंग समेत अन्य ढांचे अंधड़ में उड़ गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

    पहाड़ों में गोशालाओं की छतें तक अंधड़ में उड़ गईं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 घंटे के भीतर चार से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे रिकार्ड किया गया।

    जिससे गर्मी से खासी राहत महसूस की गई। शुक्रवार को निचले इलाकों में दिनभर धूप खिली रही और पहाडों पर आंशिक बादल मंडराते रहे। देर शाम फिर से गर्जन वाले बादल विकसित हो गए।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों खासकर पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल तापमान सामान्य या उससे कम बना रह सकता है।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 33.9, 17.8
    • पंतनगर, 35.2, 24.6
    • मुक्तेश्वर, 20.1, 9.6
    • नई टिहरी, 24.0, 9.2

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 21 घंटे में दूसरी बार बरसे मेघ, भीषण गर्मी से दूनवासियों को राहत

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में वज्रपात से लखनऊ के 2 भाइयों की मौत, 3 घायल; 50 से अधिक का रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें- रुड़की में आंधी का कहर: आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पांच मार्ग अवरुद्ध; श्यामनगर में दीवार गिरी

    खबरें और भी