Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में आंधी का कहर: आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पांच मार्ग अवरुद्ध; श्यामनगर में दीवार गिरी

    Updated: Fri, 29 May 2026 02:52 PM (IST)

    रुड़की में रात भर चले आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिससे आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और पांच प्रमुख मार्ग बाधित हो गए। ...और पढ़ें

    अग्निशमन एवं पुलिस विभाग की टीमों ने रात में किसी तरह से पेड़ों को कटवाकर यातायात किया सुचारू. Jagran

    अग्निशमन एवं पुलिस विभाग की टीमों ने रात में किसी तरह से पेड़ों को कटवाकर यातायात किया सुचारू. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुड़की। रात के समय आए आंधी तूफान ने जबरदस्त कहर बरपाया है। दिल्ली रोड पर हाईवे के बड़े-बड़े पेड़ गिरने की वजह से जहां एक लोडर समेत तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कांवड़ पटरी पर भी दो गाड़ियों पर एक पेड़ गिरा है।

    इसके अलावा सिविल लाइंस में पेड़ गिरने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। श्यामनगर में दीवार गिरने से नुकसान हुआ है। वहीं शहर से देहात तक पेड़ गिरने की वजह से पांच मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। रात में पेड़ काटकर किसी तरह से यातायात को सुचारू किया गया।

    अचानक चलने लगी तेज आंधी

    रात्रि दस बजे के बाद रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। अचानक तेज आंधी चलने की वजह से जहां तहां पेड़ टूटकर गिरना शुरू हो गए।

    ढंडेरा फाटक के समीप पेड़ गिरने की वजह से यातायात बाधित हुआ तो नगला इमरती के पास पेड़ गिर गया। इसके अलावा दिल्ली देहरादून राजमार्ग एवं हरिद्वार रोड पर जहां-तहां पेड़ गिरने की वजह से यातायात बाधित हो गया। रात के समय किसी तरह से अग्निशमन विभाग ने पेड़ों को काटकर यातायात को सुचारू कराया।

    वहीं आंधी की वजह से सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह दीवार एवं मकानों को नुकसान पहुंचा है। कांवड़ पटरी पर भी रात के समय करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके अलावा झबरेड़ा एवं इमलीखेड़ा मार्ग पर भी कई जगह पर पेड़ गिरे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का कहर, आंधी से कई पेड़ गिरे और गौशाला की छत उड़ी; आज सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, 7 जिलों में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट