उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, 7 जिलों में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है, देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा इन जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।
वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों में न रुकने की सलाह दी है।
गुरुवार को लोहाघाट, लीती, सांग व डांगोली में बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट आई है। वहीं देहरादून में दिनभर धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा। देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
खबरें और भी
मौसम विभाग की ओर से जारी तापमान पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक से दो दिनों में प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इसके बाद आगामी तीन से चार दिनों में तापमान में फिर 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रशासन ने भी मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आफत बनी ओलावृष्टि: गोलियों की तरह गिरे 200 ग्राम वजन वाले ओले, वाहनों के शीशे टूटे
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम और गर्मी होगी छूमंतर, आज भारी बारिश का अलर्ट
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, ओले गिरने से गर्मी से मिली बड़ी राहत