विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand weather: आज उत्तरकाशी-हरिद्वार सहित 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पिथौरागढ़ के स्कूल बंद

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:32 AM (IST)

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक वर्षा का दौर जारी है, अगले तीन-चार दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की ...और पढ़ें

बारिश के बीच से निकलते वाहन।

बारिश के बीच से निकलते वाहन।

HighLights

  1. उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक वर्षा का दौर जारी है।

  2. आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

  3. पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई सड़कें बंद, नदियां उफान पर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक वर्षा का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है, जबकि कहीं-कहीं तीव्र बौछारें भी पड़ रही हैं। बारिश के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। आगामी मंगलवार के बाद वर्षा का सिलसिला थमने के आसार हैं। आज आठ जिलों में तीव्र वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है।

वहीं पिथौरागढ़ में रात से हो रही भारी वर्षा के चलते 21 मार्ग बंद हैं। बागेश्वर में भी रात में झमाझम बारिश हुई, जिससे सरयू, गोमती नदी उफान पर हैं। यहां पर भी आठ सड़कें आवागमन के लिए बंद हैं।

नैनीताल में बीती रात रिमझिम बारिश हुई। फिलहाल बारिश का दौर थम गया है और झील से पानी की निकासी जारी है। पिथौरागढ़ में मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में आज का अवकाश घोषित किया है।

उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिन जारी रह सकता है वर्षा का दौर

शुक्रवार को सुबह से देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहा। साथ ही कहीं-कहीं रिमझिम वर्षा तो कहीं-कहीं बौछारें पड़ती रहीं। इस बीच अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के सभी जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

पहाड़ से मैदान तक रिमझिम और तेज बौछारें, मंगलवार के बाद राहत के आसार

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- School Closed: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद, भारी बारिश के चलते आगरा DM ने दिया छुट्टी का आदेश

मौसम विभाग ने वर्षा के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेषकर भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंंड में स्वाइन फ्लू: 58 नए मरीज मिले, 271 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या; 120 का इलाज जारी