Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में अगले तीन घंटे खतरनाक! भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:29 PM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड में अगले तीन घंटों के लिए सभी 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अ ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा के तेज दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। चार धाम यात्रा मार्ग भूस्खलन से लगातार बाधित हो रहे हैं। यात्रा जारी है। वहीं शनिवार को दोपहर 12 बजे अगले 03 घंटों में राज्य के सभी 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया।

    जोरदार बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, बदरीनाथ, जोशीमठ, ऋषिकेश, नासूरी, कोटद्वार, रानीखेत, मुनश्यारी, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, चंबा, नरेंद्रनगर, तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और जोरदार बारिश होने की बहुत संभावना है। 

    आज देहरादून, नैनीताल समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर के लिए वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून जिला प्रशासन ने अलर्ट को देखते हुए आज शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

    यह भी पढ़ें- मौसम का महा-अलर्ट: आज देश के 15 राज्यों में होगी भारी बारिश, पूर्वोत्तर में तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत, अगले तीन दिन भीगने को तैयार शहर



    खबरें और भी