Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: मैदानों में धूप, पहाड़ों पर बारिश के आसार; आठ जिलों में यलो अलर्ट

    Updated: Fri, 15 May 2026 07:32 AM (IST)

    उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद मैदानी इलाकों में धूप खिली और देहरादून में तापमान बढ़ा। ...और पढ़ें

    शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में भारी वर्षा और ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच मैदानी क्षेत्रों में मौसम खुल गया और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली। 

    देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में पारे में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, अभी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के आसार बने हुए हैं।

    आठ जिलों में यलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    यह भी पढ़ें- हिमालयी ग्लेशियरों पर चरम मौसम का प्रभाव: आईआईटी इंदौर के अध्ययन ने चौंकाया