Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: भीषण गर्मी के बाद वर्षा की संभावना, देहरादून में गिरेगा तापमान

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड, विशेषकर देहरादून में भीषण गर्मी के बाद अब राहत मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक हल्क ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून।  उत्तराखंड के मैदानी जिलों सहित राजधानी देहरादून में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल हैं।

    हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने लगे हैं और कहीं-कहीं वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे राहत मिलने के संकेत हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से अगले तीन से चार दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। पहाड़ों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

    सोमवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा और तेज धूप खिली रही। हालांकि, तेज हवा के झोंके चलने से पारे में कुछ गिरावट दर्ज की गई।

    Doon Hot Weather

    पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय इलाकों में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

    Hot Weather in Doon

    मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

    4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि-अंधड़ की चेतावनी

    मौसम विभाग ने मंगलवार को नैनीताल समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आरेंज अलर्ट जारी करते हुए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

    17 साल का रिकार्ड तोड़ चुकी गर्मी

    देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पिछले 17 वर्ष में सर्वाधिक रहा।

    अप्रैल में इससे पहले वर्ष 2009 में दून का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, यह आल टाइम रिकार्ड है।

    प्रदेश के अन्य मैदानी क्षेत्रों में में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक भी रिकार्ड किया है।

    पारे का हाल (डिग्री सेल्सियस)

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    देहरादून 37.9 21.7
    ऊधम सिंह नगर 37.8 19.2
    मुक्तेश्वर 28.6 14.2
    नई टिहरी 28.0 14.8

    यह भी पढ़ें- देहरादून में भीषण गर्मी का प्रकोप: स्कूल बंद, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में पारे ने तोड़ा रिकार्ड