विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ा, पहाड़ों पर बारिश का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Published: Sat, 16 May 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में धूप और गर्मी बढ़ रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मैदानी इलाकों में धूप और गर्मी बढ़ रही है

  2. पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की बारिश

  3. कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिलने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

जिससे दोपहर में तपिश बढ़ गई है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन इसी प्रकार का मौसम बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा संभव है।

जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और पारे में वृद्धि होने के आसार हैं।

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। दोपहर में तपिश बढ़ गई और तापमान में भी इजाफा हुआ। हालांकि, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल घिर आए और हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

टिहरी, रुद्रप्रयाग व कुमाऊं के कुछ हिस्सों में भी बौछारें पड़ीं। वहीं, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से तापमान चढ़ा और गर्मी ने पसीने छुड़ाए।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, अल्मोड़ा और टिहरी में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 35.4, 23.4
  • ऊधमसिंह नगर, 35.2, 22.6
  • मुक्तेश्वर, 24.5, 12.5
  • नई टिहरी, 24.8, 14.2

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मैदानों में धूप, पहाड़ों पर बारिश के आसार; आठ जिलों में यलो अलर्ट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: मैदानी क्षेत्रों में धूप, पांच डिग्री तक चढ़ा पारा; और बढ़ेगी तपिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।