Uttarakhand Weather Today: मार्च के महीने में भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड का बढ़ा प्रकोप
उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी क्षेत् ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ के गर्बयांग गांव में हुई बर्फबारी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम ने तेवर तल्ख हैं। चारधाम सहित ऊंचाई वाले तमाम इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
राजधानी देहरादून समेत अधिकांश हिस्सों में करीब 28 घंटे तक लगातार बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड ने एक बार फिर वापसी कर ली है।
उधर पिथौरागढ़ और बागेश्वर की चोटियों पर भी हिमपात हुआ। प्रदेश के कई क्षेत्रों में पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

ओलावृष्टि व तेज हवा चलने से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी का क्रम जारी रह सकता है।
प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और भारी हिमपात से पर्वतीय क्षेत्रों में जहां भारी हिमपात के चलते कई ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, वहीं निचले इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथ चल रही हवाओं ने हालात को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

बदलते मौसम ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खासतौर पर रबी की फसलों और बागवानी पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम के इस बदले मिजाज का असर तापमान पर भी साफ नजर आया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

टिहरी में सबसे अधिक 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, जबकि रुड़की में 13, मुक्तेश्वर में 12 और देहरादून में 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया।
वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तरकाशी में सर्वाधिक 48 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा मसूरी में 35 मिमी, टिहरी में 25 मिमी, पौड़ी में 24 मिमी और देहरादून में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है।
साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। देहरादून, टिहरी और नैनीताल में भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ में भारी बर्फबारी: मास्टर प्लान का कार्य रुका, हाईवे बंद... जनजीवन अस्त-व्यस्त
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम के पास नदी की तरह बह रहा ग्लेशियर, लौट रहे कर्मचारियों ने इसे अपने मोबाइल में किया कैद