Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में बरसी राहत, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का सितम बरकरार

    Updated: Sat, 23 May 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में पहाड़ों पर हिमपात और बारिश से मौसम सुहावना हुआ, वहीं देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। बदरीनाथ-केदारनाथ समेत ऊंची हिमालयी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

    दूसरी ओर देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप अब भी बरकरार है। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन पारा अभी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि, गर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का असर साफ दिखा। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है, जबकि नावीढांग और ओम पर्वत क्षेत्र में शाम के समय बर्फबारी दर्ज की गई। कुमाऊं मंडल में मौसम ने राहत पहुंचाई।

    पिथौरागढ़ के जौलजीबी और तल्ला जोहार के नाचनी क्षेत्र में बारिश हुई, जिससे जंगलों में लगी आग बुझ गई। वहीं गुंजी, आदि कैलास मार्ग, डीडीहाट और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

    अल्मोड़ा में सुबह से बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

    बागेश्वर के दुगनाकुरी में झमाझम बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। राजधानी देहरादून में सुबह से तेज धूप खिली रही और दोपहर में गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

    बीच-बीच में आंशिक बादल छाने से राहत की उम्मीद बनी, लेकिन उमस और गर्म हवाओं ने मुश्किलें बढ़ाईं। जबकि मसूरी और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं।

    खबरें और भी

    दून में 10 वर्ष में सबसे गर्म रात

    दून में गुरुवार की रात पिछले 10 वर्ष में सबसे गर्म रही। इस दौरान दून का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है और वर्ष 2016 के बाद मई में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।

    इससे पहले वर्ष 2016 में 24 मई को 26 डिग्री सेल्सियस तापमान सर्वाधिक रिकार्ड किया गया।

    विभिन्न शहरों का तापमान

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 39.7, 25.9
    • ऊधमसिंह नगर, 40.4, 24.0
    • मुक्तेश्वर, 31.0, 16.8
    • नई टिहरी, 29.8, 18.2

    यह भी पढ़ें- नौतपा से पहले ही हरिद्वार में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार

    यह भी पढ़ें- Heat Wave Alert: नौतपा से पहले ही तपा कुमाऊं, अगले दो दिन लू से राहत नहीं