Heat Wave Alert: नौतपा से पहले ही तपा कुमाऊं, अगले दो दिन लू से राहत नहीं
कुमाऊं और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिसमें ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, काशीपुर है। नौतपा 25 मई से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। सूरज जैसे आग उगल रहा है।
गुरुवार को कुमाऊं के पंतनगर, खटीमा समेत प्रदेश के पांच स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बुधवार को चार स्थान इस श्रेणी में थे। गुरुवार को खटीमा में भी पारा 40 पार पहुंच गया।
ऊधम सिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल के मैदानी हिस्सों में लू चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। 23 मई तक लू जैसी स्थिति रह सकती है।
रुड़की सर्वाधिक गर्म
गुरुवार को 41.8 डिग्री तापमान के साथ रुड़की सर्वाधिक गर्म रहा। पंतनगर में 40.4 डिग्री तापमान रहा। सामान्य की अपेक्षा यह 3.4 डिग्री अधिक है। बुधवार का पारा 40.5 डिग्री था। खटीमा में गुरुवार को पारा 40.5 डिग्री रहा। तराई में सुबह 10 बजे ही तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है।
शाम पांच बजे तापमान 38 डिग्री से नीचे नहीं उतरा। लू के थपेड़ों से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मैदानी क्षेत्रों में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हीटवेव से बचाव के लिए सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
ऊधम सिंह नगर में हाफ डे स्कूल
गर्मी व लू को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिले में 21 मई से स्कूलों का समय घटाया गया है। डीएम नितिन भदौरिया ने आंगनबाड़ी केंद्रों व 12वीं तक के सभी स्कूलों को सुबह सात से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
सीमांत में आज से बदलेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में शुक्रवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. सीएस तोमर ने बताया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़ व गढ़वाल के ऊंचाई वाले जिलों में 22-23 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने या 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ चलने की चेतावनी है। पर्वतीय क्षेत्र के तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।