Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नौतपा से पहले ही हरिद्वार में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:57 PM (GMT+05:30)

    धर्मनगरी हरिद्वार में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ...और पढ़ें

    इन दिनों धर्मनगरी हरिद्वार में भीषण गर्मी पड़ रही है।

    इन दिनों धर्मनगरी हरिद्वार में भीषण गर्मी पड़ रही है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    शैलेंद्र गोदियाल, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गुरुवार को गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। आसमान से बरस रही आग और झुलसाने वाली धूप ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।

    गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पूरे शहर से लेकर देहात तक गर्मी का कहर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों, चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

    people in Heat at Haridwar

    लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जबकि बाजारों में भी भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। हालांकि, ये तपन अभी रुकने वाली नहीं है।

    25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है। जिसमें इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। जिससे धरती पर और आग बरसेगी और भीषण गर्मी के साथ लू चलने की भी आशंका है।

    Haridawr traffic police

    पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी के चलते सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, सफाई कर्मियों और राहगीरों को उठानी पड़ी।

    तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को चक्कर आने, सिर दर्द और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। अस्पतालों और क्लीनिकों में भी डिहाइड्रेशन, उल्टी और गर्मी से जुड़ी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

    Haridawr people in Heat

    मौसम के लगातार बढ़ते तेवरों के बीच अब लोगों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, वह इसलिए कि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है।

    मान्यता के अनुसार नौतपा के नौ दिनों में सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक रहता है और इसी दौरान भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप चरम पर पहुंच जाता है।

    इस बार नौतपा 25 मई से दो जून तक प्रभावी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है।

    Man drink Water in Haridawr

    ज्योतिषाचार्य डा. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि जब सूर्य वृषभ राशि में स्थित होकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है।

    रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा को शीतलता का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य अग्नि तत्व के प्रतीक हैं। दोनों के इस विशेष संयोग से वातावरण में गर्मी का प्रभाव तीव्र हो जाता है।

    इसी कारण नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें अधिक प्रखर महसूस होती हैं और धरती का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है।

    उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं में नौतपा के दौरान प्यासे लोगों को ठंडा जल पिलाना, मटका दान करना और राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना पुण्यदायी माना गया है।

    लगातार बढ़ रहा तापमान

    दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    18 मई 37 21.5
    19 मई 40 24.5
    20 मई 40 23.5
    21 मई 42 .23.5

    यह भी पढ़ें- Heat Wave Alert: नौतपा से पहले ही तपा कुमाऊं, अगले दो दिन लू से राहत नहीं

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप रहे उत्तराखंड के मैदानी जिले, अगले 48 घंटे लू का रेड अलर्ट