Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी से तप रहे उत्तराखंड के मैदानी जिले, अगले 48 घंटे लू का रेड अलर्ट

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:45 PM (IST)

    उत्तराखंड में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव के असर से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई है।

    इसे देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

    मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

    मौसम निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।

    राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

    वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    उन्होंने कहा कि दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े या छाते से ढकें और चेहरे को मास्क या सूती कपड़े से सुरक्षित रखें।

    डॉ. झा ने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तरबूज, नींबू पानी, जलजीरा, नारियल पानी और पानी से भरपूर फलों का सेवन लाभकारी रहेगा।

    उन्होंने बताया कि हीट वेव के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है।

    वहीं, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर हीट वेव से संबंधित सहायता और शिकायतों के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया गया है। आमजन हेल्पलाइन नंबर 2726066, 2626066 और वाट्सएप नंबर 7534826066 पर संपर्क कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: लू से लाल हुआ दून, पारा 40 पार; हीट वेव को लेकर अलर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बढ़ेगा तापमान, हीटवेव से निबटने को आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी