Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में वर्षा के आसार, मैदानी क्षेत्रों में चढ़ सकता है पारा

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 06:30 AM (IST)

    उत्तराखंड में पहाड़ों पर वर्षा और मैदानी इलाकों में धूप-बादलों का खेल जारी है। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा और अंधड़ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बादल मंडरा रहे हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें भी पड़ रही हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है।

    मौसम विभाग ने आज भी पहाड़ों पर गरज-चमक के साथ वर्षा और अंधड़ की चेतावनी दी है। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से पारे में इजाफा हो सकता है।

    सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कहीं-कहीं घने बादलों के बीच वर्षा के आसार बने रहे।

    हालांकि, इस बीच उमस बढ़ गई और पारे में भी इजाफा हुआ। दून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया।

    पहाड़ों में ज्यादातर स्थानों पर बादलों का डेरा रहा। इससे पहले बीती रात कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई।

    अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रहने और वर्षा के आसार हैं, जबकि निचले इलाकों में पारे में वृद्धि हो सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 31.8, 17.6
    • ऊधमसिंह नगर, 33.8, 18.2
    • मुक्तेश्वर, 23.5, 10.2
    • नई टिहरी, 22.5, 9.2

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज ओलावृष्टि और अंधड़ का आरेंज अलर्ट

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी