Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आज वर्षा की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 06:45 AM (IST)

    उत्तराखंड में कहीं धूप तो कहीं आंशिक बादल छाए हैं, साथ ही हल्की हवा चल रही है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में कहीं तेज धूप खिल रही है तो कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। इसके साथ ही हल्की हवा चलने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की भी सूचना है।

    इस बीच पहाड़ से मैदान तक पारा भी सामान्य से काफी अधिक पहुंच गया है। पहाड़ों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

    रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराने के साथ धूप की आंख-मिचौली चलती रही।

    शाम को हल्की हवा चलने के साथ वर्षा के आसार बने रहे। अन्य मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से तपिश बढ़ गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दिनभर बादल मंडराते रहे। हालांकि, देर शाम तक भी वर्षा नहीं हुई।

    उधर, कुमाऊं में पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। बादल मंडराने के कारण मुक्तेश्वर में तापमान में भारी इजाफा हुआ।

    यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक है और कई मैदानी क्षेत्रों में बराबर है। दून में भी दिन में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

    3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। दून में आंशिक बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी संभव है।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 30.9, 18.4
    • ऊधमसिंह नगर, 30.7, 15.8
    • मुक्तेश्वर, 28.2, 9.3
    • नई टिहरी, 22.4, 10.3

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मैदानी क्षेत्रों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ों में वर्षा के असार

    यह भी पढ़ें-  Uttarakhand Weather Today: बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के आसार

    खबरें और भी