Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में नौतपा से बढ़ेगी भीषण गर्मी, मैदान से पहाड़ तक तापमान में उछाल

    Updated: Mon, 25 May 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, मैदानी इलाकों में हीटवेव जैसे हालात हैं और पहाड़ों पर भी तापमान सामान्य से ऊप ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Forecast दून में रविवार दोपहर तेज धूप से बचाव के लिए कुछ इस तरह जाती युवतियां। जागरण

    Uttarakhand Weather Forecast दून में रविवार दोपहर तेज धूप से बचाव के लिए कुछ इस तरह जाती युवतियां। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम फिलहाल राहत देता नहीं दिख रहा है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जबकि पहाड़ों पर भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है।

    सोमवार से शुरू हो रहे नौतपा के साथ गर्मी का असर और तीखा होने के आसार हैं, जिससे पहाड़ से मैदान तक लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

    प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लगातार तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण मैदानी इलाकों में हीटवेव जैसे हालात हैं।

    Doon Temp rise

    गर्म हवाओं और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों की आवाजाही देखी जा रही है और कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की सूचना भी है। दून में फिर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक के पार पहुंच गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

    Doon Temp rise today

    इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप पसीने छुड़ा सकती है।

    What Is Nutapa

    नौतपा में सीधी पड़ती हैं सूर्य की किरणें

    नौतपा 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है।

    इन नौ दिनों के दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर होती है। लू चलने लगती है और तापमान काफी बढ़ जाता है।

    पौराणिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यदि नौतपा के दौरान सूरज खूब तपता है, तो मानसून के समय उतनी ही अच्छी बारिश होती है।

    विभिन्न शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    देहरादून  40.4 22.2
    ऊधमसिंह नगर 38.7 19.2
    मुक्तेश्वर 28.2 14.6
    नई टिहरी 29.5 14.4

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब तपाएगा नौतपा, फिर से हीटवेव वाली गर्मी का दौर होगा शुरू

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी, मैदानी जिलों में लू का अलर्ट जारी