Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में अब तपाएगा नौतपा, फिर से हीटवेव वाली गर्मी का दौर होगा शुरू

    Updated: Sun, 24 May 2026 07:26 PM (IST)

    तीन दिनों की राहत के बाद 25 मई से नौतपा शुरू होने के साथ उत्तराखंड में फिर से हीट वेव की स्थिति बनेगी। हालांकि, 29 मई से प्री-मानसून फुहारें और पश्चिम ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। तीन दिनों की लू व रिकार्ड गर्मी के बाद पिछले दो दिनों में तापमान में कमी से थोड़ी राहत मिली है। 25 मई से नौतपा शुरू होने के साथ प्रदेश में एक बार फिर हीट वेव वाली स्थिति बन सकती है।

    मौसम विभाग ने 26 व 27 मई को ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार जिलों के साथ ही नैनीताल व चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है। यद्यपि 29 मई से प्री मानसून फुहारें भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती हैं।

    क्या होता है नौतपा?

    नौतपा 25 मई से दो जून तक रहेगा। नौतपा का वैज्ञानिक व ज्योतिषीय आधार है। ज्योतिषीय लिहाज से इस अवधि में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इस समय सूर्य के कर्क रेखा के ठीक ऊपर होने से किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं। इस कारण तपिश बढ़ जाती है।

     नौतपा की गर्मी और अच्छी बारिश

    लोक मान्यता ऐसी भी है कि नौतपा जितने गर्म होंगे और जितनी अच्छी धूप खिलेगी, मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होगी।

    जम्मू व आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बने होने से 22 व 23 मई को पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत गढ़वाल के ऊंचाई वाले जिलों में तेज हवा, वर्षा आदि देखी गई। इससे तापमान कुछ कम हुआ है।

    खबरें और भी

    पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. सीएस तोमर ने बताया कि 29 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 29 से 31 मई तक वर्षा, आंधी, गरज के साथ बौछारें के रूप में इसका असर दिख सकता है। 30 व 31 मई को मैदानी क्षेत्र में बादल छाने के साथ कहीं कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी।

    पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    • दिनांक पंतनगर मुक्तेश्वर
    • 18 मई 38.5 27.6
    • 19 मई 40.2 29.5
    • 20 मई 40.5 29.1
    • 21 मई 40.4 30.4
    • 22 मई 39.4 28.8
    • 23 मई 38.4 28.1

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी, मैदानी जिलों में लू का अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में बरसी राहत, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का सितम बरकरार