Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी, मैदानी जिलों में लू का अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Forecast मौसम विभाग ने हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून सहित छह जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों क ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather forecast सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिनभर चटक धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी के तेवर और तल्ख होने के आसार हैं।
दो दिन बाद हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून समेत छह जिलों में उष्ण लहर (हीट वेव) की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।
प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण वहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
लेकिन मैदानी क्षेत्रों में पारा अब भी सामान्य से काफी अधिक है और दोपहर में तपिश पसीने छुड़ा रही है। दून में दिनभर गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि के बाद इसमें कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति बन सकती है।
ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 38.3, 23.8
- ऊधमसिंह नगर, 38.4, 23.0
- मुक्तेश्वर, 28.1, 14.2
- नई टिहरी, 28.1, 13.5
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में बरसी राहत, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का सितम बरकरार
यह भी पढ़ें- नौतपा से पहले ही हरिद्वार में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार
यह भी पढ़ें- Heat Wave Alert: नौतपा से पहले ही तपा कुमाऊं, अगले दो दिन लू से राहत नहीं