Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के 7 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 जुलाई से ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 06:30 AM (IST)

    मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 27-28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट की संभावना है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. देहरादून सहित सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    2. 27 और 28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, अतिवृष्टि की संभावना

    3. पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का क्रम फिलहाल धीमा पड़ा हुआ है, हालांकि पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक बादलों के बीच कई क्षेत्रों में रुक-रुककर तेज बौछारें पड़ रही हैं।

    मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विभाग ने पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की भी चेतावनी दी है। वहीं 27 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

    देहरादून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। दोपहर बाद दून के कुछ क्षेत्रों में बौछारें भी पड़ीं।

    मालदेवता क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। पहाड़ों में भी कहीं-कहीं तीव्र वर्षा के दौर हुए। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है।

    वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जुलाई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा अथवा अतिवृष्टि हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Dehradun Weather: मौसम सामान्य, औसतन 11.5 मिमी बारिश; 14 सड़कें अब भी बंद

    यह भी पढ़ें- देहरादून में बादलों के बाद रात में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी