Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: अगले चार दिन शुष्क रहेगा मौसम, मैदानों में चढे़गा तापमान; गर्मी से परेशान लोग कहेंगे त्राहिमाम

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 07:11 AM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पहाड़ों में सुबह एवं शाम को अभी ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

    HighLights

    1. दून का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा
    2. पहाड़ी इलाकों में सुबह एवं शाम को अभी भी ठंड महसूस की जा रही है

    जागरण संवाददाता, देहरादून । Uttarakhand Weather: आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

    हरिद्वार, रुड़की व देहरादून का अधिकतम तापमान शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। दोपहर के समय चटख धूप महसूस की रही है। सुबह एवं शाम को अभी भी हल्की ठंड हो रही है।

    चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं दोपहर के समय हल्के बादल छाये, लेकिन दोपहर तीन बजे बाद एक बार मौसम फिर साफ हो गया। पहाड़ों में सुबह एवं शाम को अभी भी ठंड महसूस की जा रही है।

    इतना रहा देहरादून का तापमान

    देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29.2 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 6.7 डिग्री सेल्सिैयस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 20.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन दौरान मैदानी कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में सोमवार को बादल छाये रह सकते हैं।

    खबरें और भी