Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विकासनगर गोलीकांड: महिला के होश में आने पर खुलेगा सच्चाई का राज, लोगों में खौफ

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:33 AM (GMT+05:30)

    विकासनगर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से लोग सहमे हुए हैं, जिसमें संगीता नेगी घायल हुई हैं। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून) । कोतवाली विकासनगर से ही चंद कदम की दूरी पर बुधवार को दिनदहाड़े हुए गोलीकांड की घटना से लोग सहम गए। पड़ोस के लोग इस घटना से स्तब्ध रह गए।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना कोतवाली क्षेत्र में पहले कभी नहीं हुई। घटनाक्रम को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं की जा रही है। लेकिन महिला के होश में आने के बाद ही इसकी सच्चाई से पर्दा उठेगा। पुलिस अस्पताल में भर्ती महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है।

    कमलेश ने हाल ही में बेची थी जमीन

    मौके पर पहुंचीं सभासद सुमनलता ने बताया कि उत्तरकाशी के बंगाण क्षेत्र स्थित भूटाणू गांव निवासी संगीता नेगी पत्नी प्रीतम नेगी के दोनों बच्चे पास ही के एक स्कूल में पढ़ते हैं। उनके स्कूल जाने के बाद ही बुधवार को कमलेश चौहान निवासी गांव हयो टगरी चकराता संगीता के पास आया था।

    कमलेश चौहान को लोग अक्सर संगीता के घर आते-जाते देखते थे। सोचते थे कि यह कोई जानकार या रिश्तेदार होगा। संगीता को भी कमलेश के घर पर आने को लेकर कोई शिकायत नहीं थी।

    आसपास के लोगों ने बताया कि अच्छा हुआ कि घर पर संगीता की बेटी व बेटा नहीं थे, अन्यथा गोलीकांड में उन्हें भी नुकसान हो सकता था। कमलेश चौहान ने कुछ समय पहले तक अस्पताल रोड पर एक रेस्टोरेंट का संचालन किया था, लेकिन बाद में लीज खत्म हो गई थी।

    बताया जाता है कि कमलेश ने हाल ही में अपनी कुछ जमीन भी बेची थी। पुलिस अब कमलेश के फोन काल डिटेल भी खंगाल रही है, ताकि गोलीकांड के पीछे की सही वजह का पता लगाया जा सके।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में इंटरनेट पर हुई पहचान बनी जानलेवा, 20 साल के लड़के ने फाइनेंस कारोबारी को मारा चाकू

    यह भी पढ़ें- देहरादून में कारोबारी की हत्या में बड़ा खुलासा, बीकॉम छात्र से ऑनलाइन दोस्ती के बाद घर आकर चाकू घोंपा

    खबरें और भी