Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून का विक्रम शर्मा हत्याकांड: 2 आरोपियों पर चार्जशीट, 5 फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:22 PM (IST)

    देहरादून पुलिस ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में दो आरोपियों अक्षत ठाकुर और राजकुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। ...और पढ़ें

    मृतक गैंग्सटर विक्रम शर्मा की फोटो।

    मृतक गैंग्सटर विक्रम शर्मा की फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। गैंग्सटर विक्रम शर्मा हत्याकांड में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

    वहीं फरार चल रहे तीन शूटर समेत पांच आरोपितों के घरों की कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब तक पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी माल में जिम से बाहर निकलते समय बदमाशों ने विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश स्कूटी व बाइक से फरार हो गए। डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

    जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड में झारखंड का कनेक्शन मिला और 15 फरवरी को साजिश में शामिल आरोपित अक्षत ठाकुर निवासी जुगसलाई, जमशेदपुर और राजकुमार निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपितों ने शूटरों को लाजिस्टिक मदद दी थी। पुलिस ने हत्या में इन दोनों आरोपितों की संलिप्तता पाते हुए दोनों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है।

    14 मई को हत्या में शामिल तीसरा आरोपित हुआ था गिरफ्तार

    बीती 14 मई को दून पुलिस ने हत्याकांड में यशराज सिंह निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर (झारखंड) को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने पिता राजकुमार के केस के सिलसिले में वकीलों से मिलने हरिद्वार और सहारनपुर आया था।

    यशराज सिंह के पिता राजकुमार को भी पुलिस बीते फरवरी में ही जमशेदपुर से गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, नोएडा निवासी अक्षत भी तभी गिरफ्त में आ गया था। अब तक इस प्रकरण में तीन गिरफ्तारी हो चुकी हैं और पांच आरोपित फरार हैं।

    पांच आरोपितों के घर की हो चुकी है कुर्की

    दून पुलिस ने झारखंड जाकर फरार चल रहे बदमाश अंकित वर्मा निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदगा जमशेदपुर, आशुतोष कुमार निवासी जुगसलाई, जमशेदपुर, विशाल सिंह निवासी गाराबासा, बागबेड़ा, जमशेदपुर, आकाश कुमार प्रसाद निवासी बागबेरा, जमशेदपुर जुगसलाई और जितेंद्र कुमार साहू निवासी मांगो पूर्वी सिंहभूम, झारखंड के घर की कुर्की कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विक्रम शर्मा हत्याकांड: देहरादून पुलिस ने झारखंड में एक लाख के इनामी बदमाश के घर की संपत्ति कुर्क की

    यह भी पढ़ें- गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: साजिशकर्ता सहारनुपर से गिरफ्तार, पांच अब भी फरार