विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा का यलो अलर्ट; बिजली चमकने की चेतावनी

Updated: Wed, 26 Aug 2026 07:34 AM (IST)

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है, पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश जारी है जबकि मैदानी इलाकों में धीमी है। ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: बारिश के बीच गुजरते वाहन सवार। फाइल

Uttarakhand Weather: बारिश के बीच गुजरते वाहन सवार। फाइल

HighLights

  1. उत्तराखंड में मानसून सक्रिय

  2. पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश जारी

  3. बारिश के दौरान खुले स्थानों पर आवाजाही से बचने की सलाह

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम वर्षा का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज से अति तेज भी हो सकता है। देहरादून समेत तीन जिलों में तीव्र वर्षा के आसार हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ रही हैं और बादलों की गर्जना के साथ वर्षा हो रही है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में पिछले दिनों की तुलना में बारिश कुछ कम हुई है। देहरादून समेत अन्य मैदानी इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी चल रही है और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

मैदानी इलाकों में धूप-बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों को खुले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में इन्फ्लुएंजा H1N1 के नौ नए मरीज, कुल 49 संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को किया अलर्ट

आज इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट