Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विवाहिता को फेसबुक में मिले गंदे मैसेज, जब पति ने पढ़ा तो हो गया हंगामा

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2016 07:20 AM (IST)

    हरिद्वार में एक अनजान शख्‍स विवाहिता को उसी की आईडी ने गंदे मैसेज कर रहा था। जब उसके पति ने उन मैसेजों को पढ़ा तो घर में हंगामा हो गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: एक विवाहिता का कहना है कि उसकी पुरानी आईडी से कोई शख्स उसे ही गंदे मैसेज कर रहा है। जब उसके पति ने उन संदेशों को पढ़ लिया। तो वह भी उससे नाराज हो गया है। विवाहिता परेशान हैं, उसे समझ नहीं आ रहा, क्या करे।
    मामला हरिद्वार जनपद के कनखल थाना क्षेत्र का है। कनखल थाना क्षेत्र के संदेशनगर निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके देवर ने उसके नाम की फेसबुक आइडी बनाई थी। कुछ महीने इस आइडी को विवाहिता ने प्रयोग किया।

    पढ़ें: पूर्व न्यायाधीश काटजू के खिलाफ वाद दायर, फेसबुक पर गांधी और बोस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
    करीब दो महीने पहले विवाहिता ने नया मोबाइल ले लिया। साथ ही नई फेसबुक आइडी बनवा ली। आरोप है कि किसी अनजान युवक की ओर से पुरानी फेसबुक आइडी को चलाकर विवाहिता को ही मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस पर उसका पति भी उससे नाराज है।

    पढ़ें-रेस्टोरेंट में बहन को प्रेमी संग देख चढ़ा भाई का पारा, ऐसे सिखाया सबक..
    विवाहिता का आरोप है कि युवक द्वारा उसके परिचित महिला को गाली गलौज वाले शब्द प्रयोग कर गंदे मैसेज भी भेजे गए। इस पर महिला की ओर से उसके घर आकर आपत्ति जताई गई। कनखल थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष भगतदास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसओजी से संपर्क कर नंबर उपलब्ध कराया गया है।

    पढ़ें: मां को पिटते देख पांच साल के बेटे ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान...

    पढ़ें:-शादी करुंगा कहकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई तो खुला ये राज

    पढ़ें: भाई-बहन ने एक-दूसरे से शादी करने का लिया फैसला, घरवाले हैरान

    खबरें और भी