Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीमार पिता और आर्थिक संकट के बावजूद अंशिका बनीं ICSE स्कूल टॉपर, मिले 90% नंबर

    Updated: Fri, 01 May 2026 12:57 PM (IST)

    अंशिका दुबे ने अपने पिता की बीमारी और आर्थिक तंगी के बावजूद ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90% अंक हासिल कर दून कैंब्रिज स्कूल में टॉप किया है। ...और पढ़ें

    अंशिका, 10वीं, 90 प्रतिशत, दून कैंब्रिज स्कूल हरिद्वार।

    अंशिका, 10वीं, 90 प्रतिशत, दून कैंब्रिज स्कूल हरिद्वार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रोबिन मल्ल, हरिद्वार। आर्थिक तंगी के बीच भी अंशिका दुबे ने हिम्मत नहीं हारी। पिता के कैंसर से जूझने और घर की जिम्मेदारियां बढ़ने के बावजूद अंशिका ने आइसीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर दून कैंब्रिज स्कूल में 10वीं में टाप किया है।

    अंशिका के पिता प्रमोद कुमार वर्ष 2020 से कैंसर से पीड़ित हैं। बीमारी के चलते वे लगातार अस्वस्थ रहते हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। ऐसे मुश्किल हालात में अंशिका की मां नीतू और बड़ी बहन नंदिता ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली।

    छोटे-मोटे काम भी करती हैं मां

    नीतू गृहणी होने के साथ-साथ घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम भी करती हैं, जबकि नंदिता एलएलबी की पढ़ाई के साथ परिवार का खर्च उठाने में सहयोग कर रही हैं। वह रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी और स्कूल में पढ़ाए गए विषयों को नियमित रूप से अभ्यास करती थी।

    अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्पिता चटर्जी को दिया। अंशिका ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में कामर्स विषय से पढ़ाई करेंगी और आगे चलकर बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

    खबरें और भी

    विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्पिता चटर्जी ने अंशिका की सराहना करते हुए कहा कि वह एक होनहार छात्रा है। वहीं वंशिका के माता-पिता और बहन ने भी उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की है।

    यह भी पढ़ें- ICSE Toppers: 12वीं में नैनीताल टॉपर बनना चाहती हैं राइटर, 10वीं में टॉप करने वाले का सपना है यूनिक

    यह भी पढ़ें- देहरादून में आइसीएसई-आइएससी परिणाम में मेधावियों ने हासिल किए शानदार अंक, करियर की ओर बढ़ाया कदम