Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में प्रशासन का Bulldozer Action, भेल क्षेत्र में हटाए गए 47 अवैध कब्जे

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:56 PM (GMT+05:30)

    भेल क्षेत्र में वन गुर्जरों द्वारा किए गए 47 अतिक्रमणों को मंगलवार को हटा दिया गया। नगर प्रशासन और संपदा विभाग ने जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से जेस ...और पढ़ें

    पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाती भेल संपदा विभाग की जेसीबी।

    पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाती भेल संपदा विभाग की जेसीबी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। भेल क्षेत्र में वन गुर्जरों के अतिक्रमण पर मंगलवार को आखिरकार जेसीबी चल गई।

    नगर प्रशासन व संपदा विभाग ने जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से अभियान चलाते हुए सभी 47 कब्जे हटवा दिए। शुरूआत में आंशिक विरोध भी हुआ।

    मगर प्रशासन की सख्ती के चलते विरोध टिक नहीं पाया। आखिरकार कब्जे हटवाते हुए भेल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया।

    भेल क्षेत्र में कुछ दिन पहले अचानक बाहर से आए वन गुर्जरों ने कई जगहों पर अपने डेरे बनाकर अतिक्रमण कर लिया था।

    नगर प्रशासक व संपदा अधिकारी संजय पंवार के निर्देश पर एक टीम ने अलग-अलग कुल आठ जगहों पर ऐसे 47 वन गुर्जर परिवारों को चिह्नित किया था।

    इन सभी को लिखित नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई थी। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि एक सप्ताह के भीतर भेल भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो विभाग की टीम जेसीबी लेकर खुद अतिक्रमण हटाएगी।

    नोटिस के बावजूद कब्जेदारों ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। तब नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी मयूरी दीक्षित को पूरी स्थिति से अवगत कराया।

    जिलाधिकारी के निर्देश पर हरिद्वार तहसील व रानीपुर कोतवाली की एक पुलिस टीम मंगलवार को भेल टाउनशिप पहुंची।

    इसके बाद भेल नगर प्रशासन व संपदा विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से पूरा अतिक्रमण हटवा दिया।

    सुबह से शाम तक चले अभियान के दौरान कुल 47 कब्जे हटवा दिए गए। भेल संपदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया कि नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया है। भेल संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बिहार में 1 अप्रैल से फिर गरजेगा बुलडोजर; अत‍िक्रमण के हर केस की बनेगी लिस्ट, नोटिस से कार्रवाई तक होगी मॉनिटरिंग

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के BKT में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे प्रयास, चला बुलडोजर; SDM के निर्देश पर हुआ एक्‍शन