Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा से पहले ट्रैवल एजेंसियों में बढ़ी ऑनलाइन बुकिंग, 17 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 08:27 PM (IST)

    चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार की ट्रैवल एजेंसियों में ऑनलाइन बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने में केवल पांच दिन शेष हैं। ...और पढ़ें

    चारधाम यात्रा से पहले ट्रैवल एजेंसियों में बढ़ी ऑनलाइन बुकिंग।

    चारधाम यात्रा से पहले ट्रैवल एजेंसियों में बढ़ी ऑनलाइन बुकिंग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। यात्रा शुरू होने में महज पांच दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में चारधाम यात्रा ट्रैवल एजेंसियों के लिए कारोबार का एक बड़ा अवसर होती है। इस दौरान ट्रैवल कारोबारी अच्छी कमाई करते हैं, जिससे वर्षभर काम कम रहने पर भी उन्हें दिक्कत नहीं होती।

    धर्मनगरी हरिद्वार में देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां पंजीकरण कराने के बाद वे चारधाम यात्रा पर निकलते हैं। इसके चलते हरिद्वार में ट्रैवल कारोबारियों का एक बड़ा वर्ग है, जो यात्रियों को चारधाम की यात्रा करवाते हैं।

    ट्रैवल कारोबारियों से बातचीत में सामने आया कि उन्हें पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार यात्रा बेहतर रहने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक ऑफलाइन पंजीकरण शुरू नहीं हो पाया है लेकिन ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग आनी शुरू हो गई है।

    इस बार ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग न के बराबर रही है, जबकि ऑनलाइन माध्यम से मई माह के लिए अधिकतर कारोबारियों के पास 50 प्रतिशत से अधिक बुकिंग हो चुकी है। इससे कारोबारियों में उत्साह है। हालांकि ऑफलाइन बुकिंग न होने का असर भी कारोबार पर दिखाई दे रहा है।

    खबरें और भी

    ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होते ही यात्रा में आएगी रफ्तार

    इस बार ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होंगे। ऐसे में ट्रैवल कारोबारी उम्मीद कर रहे हैं कि पंजीकरण शुरू होने के बाद यात्रा रफ्तार पकड़ेगी। ऑफलाइन पंजीकरण के बाद बड़ी संख्या में यात्री यहीं से यात्रा की योजना बनाते हैं और ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से चारधाम जाते हैं, जिससे एजेंसी संचालकों को भी रोजगार मिलता है। इसलिए अधिकतर कारोबारी ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने का भी इंतजार कर रहे हैं।

    यात्रा पैकेज में स्थिरता, यात्रियों को राहत

    वहीं इस बार अधिकतर ट्रैवल कारोबारियों ने यात्रा पैकेज में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें अधिक किराया नहीं देना पड़ेगा। हालांकि अभी तक बुकिंग को लेकर कोई खास मारामारी भी नहीं देखी जा रही है लेकिन यात्रा करीब आने पर बुकिंग भी बढ़ रही है।

    यह रहता है यात्रा पैकेज

    • चारधाम- 4500-5000 रुपये प्रति व्यक्ति।
    • बद्रीनाथ-केदारनाथ- 3500-4000 रुपये प्रति व्यक्ति।
    • बद्रीनाथ- 2000-2500 रुपये प्रति व्यक्ति।
    • केदारनाथ- 2000-2500 रुपये प्रति व्यक्ति।
    • गंगोत्री-यमुनोत्री- 4000-4500 रुपये प्रति व्यक्ति।

    क्या बाेले ट्रैवल कारोबारी

    ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग लगातार बढ़ रही है। अभी तक 50 प्रतिशत से अधिक चारधाम यात्रा पैकेज बुक हो चुके हैं। ऑनलाइन बुकिंग से काफी फायदा मिल रहा है और यात्री इसी माध्यम को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बार यात्रा अच्छी रहने की उम्मीद है। -नवनीत सिंह, संचालक, बालाजी ट्रैवल एजेंसी।

    इस बार अप्रैल और मई माह के पैकेज लगभग फुल हो चुके हैं। दो टेंपो ट्रैवलर की बुकिंग हो चुकी है और अन्य कारों की भी बुकिंग मिल रही है। अधिकतर बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से ही हो रही है। -भारत मैनी, संचालक, श्रीकान्हा ट्रैवल एजेंसी।

    अप्रैल माह के अंत तक की बुकिंग हो चुकी है और मई के लिए भी कुछ बुकिंग मिल रही है। ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद बुकिंग में और तेजी आने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में इस बार यात्रा बेहतर रह सकती है। -नमन कुमार, संचालक, प्रिंस टूर एंड ट्रैवल।

    इस बार अभी बुकिंग की होड़ नहीं है लेकिन यात्रियों की पूछताछ और फोन काल लगातार आ रहे हैं। उम्मीद है कि यात्रा शुरू होते ही बुकिंग में तेजी आएगी। -सुमित, संचालक, रूद्रा टूर एंड ट्रैवल।

    यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ-2027: अपर गंगा नहर पर 13.21 करोड़ से बनेंगे चार नए घाट, आठ माह बनकर होगा तैयार

    यह भी पढ़ें- बरसों से सूनी है गोद? तो जरूर करें हरिद्वार के पहाड़ों पर स्थित मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन