Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्धकुंभ-2027: अपर गंगा नहर पर 13.21 करोड़ से बनेंगे चार नए घाट, आठ माह बनकर होगा तैयार

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 08:12 PM (IST)

    अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में अपर गंगा नहर पर 13.21 करोड़ रुपये से चार नए घाट बनेंगे। सिंचाई विभाग श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान और प ...और पढ़ें

    अपर गंगा नहर पर 13.21 करोड़ से बनेंगे चार नए घाट।

    अपर गंगा नहर पर 13.21 करोड़ से बनेंगे चार नए घाट।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों को गति देते हुए अपर गंगा नहर पर चार नए निर्माण कराया जाएगा। इन पर कुल 13.21 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। गंगा किनारे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान और पूजा-अर्चना की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सिंचाई विभाग इनका निर्माण कराएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    परियोजनाओं के तहत घाटों पर प्लेटफॉर्म, सीढ़ियां, बैठने के लिए बेंच, मजबूत आरसीसी ढांचा और सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इससे तेज बहाव और बाढ़ के समय कटाव रुकेगा और क्षेत्र साफ-सुथरा रहेगा। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान की सुविधा मिलेगी। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी आसानी से नहर तक पहुंच सकेंगे।

    इन परियोजनाओं के पूरा होने से अर्धकुंभ-2027 के दौरान गंगा किनारे भीड़ प्रबंधन आसान होगा और लाखों श्रद्धालुओं को आधुनिक व सुरक्षित घाट मिलेंगे। अर्धकुंभ, कांवड़ मेला और स्नान पर्वों में इसका फायदा श्रद्धालुओं को मिलेगा। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर भीड़ का दबाव कम होगा।

    जटवाड़ा पुल क्षेत्र

    इनमें सबसे बड़ा घाट ज्वालापुर क्षेत्र में अपर गंगा नहर के बाएं तट पर जटवाड़ा ब्रिज के ऊपर की ओर बनेगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 5.83 करोड़ रुपये है। यहां आरसीसी प्लेटफार्म, मजबूत दीवारें, रेड सैंडस्टोन फर्श, स्टेनलेस स्टील रेलिंग, स्ट्रीट लाइट, सीसी बेंच और चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। काम आठ महीने में पूरा होगा।

    खबरें और भी

    बैरागी कैंप क्षेत्र

    बैरागी कैंप क्षेत्र में एस्केप चैनल (श्री यंत्र पुल) पर घाट निर्माण होगा। इसकी लागत 3.97 करोड़ रुपये है। घाट पर आरसीसी संरचना, रेड सैंडस्टोन फर्श, स्टेनलेस स्टील रेलिंग, स्ट्रीट लाइट, बेंच और चेंजिंग रूम आदि का निर्माण कराया जाएगा। यह भी आठ महीने में पूरा होगा। कुंभ के समय यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आसान पहुंच और स्नान की व्यवस्था मिल सकेगी।

    छठ पूजा घाट

    बहादराबाद क्षेत्र में अपर गंगा नहर के दाएं तट पर छठ पूजा घाट बनेगा। इसकी लागत 2.51 करोड़ रुपये है। कार्य आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्लेटफार्म, सीढ़ियां, रेड सैंडस्टोन फर्श, स्टेनलेस स्टील रेलिंग, स्ट्रीट लाइट, बेंच और चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।

    वेद निकेतन घाट

    वेदनिकेतन घाट अपर गंगा नहर के दाएं तट पर खड़खड़ी श्मशान के पास बनेगा। इसकी अनुमानित लागत 88.47 लाख रुपये है। यह काम छह महीने में पूरा होगा। इसमें पुरानी संरचनाओं को हटाकर नया घाट बनाया जाएगा, जिसमें कोटा स्टोन फर्श, दो आरसीसी प्लेटफॉर्म, रेलिंग, बेंच और चेंजिंग रूम होंगे।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर तो 21 श्रद्धालु टापू पर फंसे, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें- बरसों से सूनी है गोद? तो जरूर करें हरिद्वार के पहाड़ों पर स्थित मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन